फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कुरुक्षेत्र में 25 को मुख्यमंत्री आवास पर गरजेंगे अतिथि अध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पिछले 18 साल से नियमित करने की मांग कर रहे अतिथि अध्यापकों ने एक बार फिर आंदोलन का रास्ता अख्तियार कर लिया है। 25 जून को प्रदेशभर के अतिथि अध्यापक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आवास सेक्टर-3 कुरुक्षेत्र में महारैली करेंगे, जिसमें रणनीति बनाएंगे। अतिथियों ने चेताया है कि जब तक उनको पक्का नहीं किया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

अतिथि अध्यापक संघ के प्रदेश महासचिव राजीव चन्दाखेड़ी ने कहा कि सरकार में आने से पहले भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया था कि वह अतिथियों को पक्का करेगी, लेकिन इसके बाद कभी इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए। आज भी 12,514 अतिथि अध्यापक इसके लिए धक्के खा रहे हैं। महासचिव ने कहा कि अतिथि अध्यापकों को किसी भी तरह के कोई मेडिकल का लाभ नहीं मिलता। अतिथि अध्यापकों के दिवंगत हो जाने पर उनके बच्चे भूखे मरने को मजबूर हैं। संघ की संयोजक मैना यादव और प्रदेश अध्यक्ष पारस शर्मा ने कहा कि अतिथि अध्यापकों में सरकार के प्रति रोष है और 25 जून को आरपार की लड़ाई का एलान किया जाएगा। अगर पक्का न किया गया तो अतिथि अध्यापक विधानसभा चुनाव में भी अपनी ताकत का एहसास कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें