फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरप्लस गेस्ट टीचरों की एडजस्टमेंट पर हाईकोर्ट में अवमानना अर्जी

Wed, 23 Mar 2016 02:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : demo photo
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद सरप्लस गेस्ट टीचरों को आठवीं तक के स्कूलों में एडजस्ट करने का आरोप लगाते हुए हरियाणा सरकार के खिलाफ अवमानना अर्जी दाखिल की गई है।
विज्ञापन


अर्जी में कहा है कि प्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट से गेस्ट टीचरों को नौवीं और 10वीं में पीजीटी टीचरों की कमी का हवाला देते हुए स्टाप गैप अरेंजमेंट के आधार पर 31 मार्च तक जारी रखने की अनुमति मांगी थी, लेकिन आरटीआई से पता चला है कि 70प्रतिशत गेस्ट टीचरों को आठवीं तक के स्कूलों में एडजस्ट कर दिया गया है।

इसे हाईकोर्ट की ओर से गेस्ट टीचरों को बाहर करने के आदेश की अवमानना बताते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। हाईकोर्ट ने इस अर्जी पर अगली सुनवाई पर विचार करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें