ग्रुप के कुल 13,500 पदों पर भर्ती होनी है लेकिन पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अतिरिक्त पांच अंकों को लेकर विवाद चल रहा है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पहले की भर्तियों की तरह ग्रुप डी भर्ती को भी सिरे लगाने के लिए आर्थिक, सामाजिक अंकों के बिना परिणाम तैयार किया है। साथ ही इसके लिए कानूनी राय भी ली है, ताकि भविष्य में किसी की नियुक्ति प्रभावित न हो। बताया जा रहा है कि कानूनी विशेषज्ञों ने परिणाम जारी करने के लिए रजामंदी जता दी है। देर रात तक आयोग के अधिकारी और पदाधिकारी कार्यालय में जमे हुए रहे और देर रात तक परिणाम जारी कर दिया।
महानिदेशक ने लिखा पत्र, आज और कल खुलेंगे आईटीआई संस्थान
ग्रुप डी भर्ती को लेकर कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण के महानिदेशक ने सभी आईटीआई प्राचार्य को पत्र लिखा है। पत्र में कहा कि तय समय में ग्रुप डी की भर्ती करने के सरकार के निर्देशों को देखते हुए आईटीआई को खोलने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को भी मौजूद रहने के लिए कहा है। अन्य विभागों में भी इसी प्रकार की तैयारी की जा रही है, ताकि कर्मचारियों की नियुक्ति में देरी न हो।