फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस की शाम गवर्नर बदनौर के एटहोम में जुटे आलाधिकारी, कुछ यूं नजर आईं किरण खेर

Sat, 17 Aug 2019 11:34 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गवर्नर बदनौर के साथ किरण खेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब के राज्यपाल व यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने स्वतंत्रता दिवस पर वीरवार की शाम पंजाब राजभवन में एट होम का आयोजन किया। इसमें चंडीगढ़ प्रशासन और पंजाब सरकार सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशिष्ठ लोग शामिल हुए। अतिथियों के स्वागत को लेकर पंजाब राजभवन के मार्ग को रंग-बिरंगी लड़ियों से सजाया गया।  समारोह में पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर ने अतिथियों के साथ भाग लिया। उन्होंने इस विशेष दिन पर बुजुर्ग लोगों, सेवारत और रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों के साथ बातचीत भी की।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत पंजाब पुलिस बैंड के राष्ट्रगान बजाने के साथ हुई। इस मौके पर अध्यक्ष पंजाब विधानसभा राणा केपी सिंह, वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, मुख्य सचिव करण अवतार सिंह, चंडीगढ़ सांसद किरण खेर, प्रमुख सचिव राज्यपाल जेएम बालामुरुगन, चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन, पूर्व महापौर देवेश मोदगिल, डीजीपी दिनकर गुप्ता, प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा के अलावा पंजाब और चंडीगढ़ के सीनियर व गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें