फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु साहिबान की शिक्षा को नई पीढ़ियों तक पहुंचा रही सरकार : सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सिख समाज के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात
विज्ञापन

चंडीगढ़। सीएम नायब सिंह सैनी ने संत कबीर कुटीर पर आए सिख समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा- प्रदेश सरकार ने न केवल सिख गुरुओं की, बल्कि समाज के अन्य महापुरुषों की जयंतियां सरकारी तौर पर मनाने के लिए संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रचार-प्रसार योजना आरंभ की है। इस प्रकार की योजना चलाने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है।
सैनी ने कहा कि हम अपने गुरु साहिबान की शिक्षाओं को नई पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए कृत संकल्प हैं। हमारे गुरु साहिबान ने सद्भाव, सहनशीलता, भाईचारे और आपसी प्रेम का जो रास्ता दिखलाया है, हम उसे अपने जीवन में उतारें। यही मानव कल्याण का मूल मंत्र है और गुरुओं के प्रति यही हमारी सच्ची श्रद्धा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को 18 सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा, जिस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को भेजकर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। सदस्यों ने मुख्यमंत्री को सरोपा भेंट कर उनको सम्मानित किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष बाबा भूपिंद्र सिंह, पूर्व विधायक बख्शीश सिंह विर्क, मनजिंदर सिंह सिरसा, बलजीत सिंह दादूवाल और कवलजीत सिंह अजराना समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें