फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूजः अब घर के पास ही मिल जाएगा आधार

Wed, 08 Jul 2015 11:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
अब आपको आधार कार्ड की डिलीवरी का इंतजार नहीं करना होगा। आपका आधार कार्ड आप पंचकूला के किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) से जाकर ले सकेंगे।
विज्ञापन


यही नहीं आधार कार्ड का प्लास्टिक प्रिंट आपको मिलेगा। पंचकूला में ई गवर्नेंस की सेवा के अंतर्गत अब इन सेंटरों में इस सुविधा को जोड़ दिया गया है। पंचकूला में 11 कामन सर्विस सेंटर हैं।
विज्ञापन


इन सेंटरों को अपग्रेड किया जा रहा है, जिससे कि इन सेंटरों के माध्यम से आम लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।

पंचकूला सेक्टर-15 में सीएससी के कार्यालय में चालान वाले जसपाल सिंह ने बताया कि इस मशीन को आधार कार्ड डिपार्टमेंट की ओर से दिया गया है।

इसके माध्यम से वोटर कार्ड और आधार कार्ड को प्रिंट किया जा सकेगा। इस मशीन में बार कोड भी होगा, जिसको बार कोड स्कैनर से स्कैन किया जा सकेगा।

पंचकूला के डीसी विवेक आत्रेय ने बताया कि पंचकूला में खोले गए कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से आम लोगों को सबसे ज्यादा लाभ होगा। इसके माध्यम से पंद्रह दिन में आधार कार्ड मिल जाएगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें