फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसिहासिक फैसला, एसडीएम दफ्तर होगा कुर्क

Wed, 08 Jul 2015 12:34 AM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली के रेलवे फुट ओवरब्रिज के लिए एक्वॉयर हुई जमीन के दो लाख रुपये किसानों को नहीं देने के मामले में जिला अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है।
विज्ञापन


दिलबाग सिंह जौहल की अदालत ने खरड़ के एसडीएम व जमीन अधिग्रहण अधिकारी की ऑफिशियल बिल्डिंग व सामान को कुर्क करने के आदेश दिए है। इससे पहले भी एसडीएम दफ्तर की कुर्की के आर्डर हो चुके हैं।  मामला करीब दस साल पुराना है। किसानों ने अदालत के फैसले पर खुशी जताई है।

रेलवे फुट ओवरब्रिज बनाने के लिए रेलवे की तरफ से 21-3-2005 को नोटिफिकेशन जारी हुआ था। इसके बाद सर्वे व अन्य काम शुरू हो गए थे। 22-7-2009 को एक्वॉयर होने वाली जमीन का रेलवे द्वारा अवार्ड सुनाया गया था। इस दौरान प्रति एकड़ जमीन के हिसाब से किसानों को 51 लाख 18 हजार 720 रुपये दिए गए।
विज्ञापन


इसी बीच किसान चंचल शर्मा, शिवानी, पूजा, आशीष कुमार, मयंक शर्मा और वरिंदर कुमार अदालत चले गए। उन्होंने अदालत को बताया कि उक्त इलाके में जमीन के रेट काफी ज्यादा हैं। लेकिन, उन्हें जमीन का बहुत कम मुआवजा दिया जा रहा है। इसके बाद अदालत ने 1-5-2013 को अवार्ड बढ़ाकर प्रति एकड़ 71 लाख रुपये कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद भी किसानों को बढ़ा हुआ मुआवजा नहीं दिया गया। इसके बाद अदालत ने कड़ा नोटिस लेते हुए एसडीएम दफ्तर खरड़ को कुर्क करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने विभाग को पैसे चुकाने के लिए 26-8-2015 तक का समय दिया है।

यह सामान होगा कुर्क
दफ्तर की इमारत, आफिस में लगे एसी, कुर्सियां, मेज, वाटर कूलर, जेनरेटर, पंखे और कंप्यूटर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें