फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अदालत का गोल्डन जुबली समारोह आज से, SC के जस्टिस होंगे मुख्य अतिथि

Tue, 01 Nov 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पहली नवंबर को जिला अदालत की स्थापना के हो रहे हैं 50 वर्ष पूरे - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जिला अदालत की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर मंगलवार से पांच दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को जिला अदालत में होने वाले उद्घाटन समारोह में सुप्रीम कोर्ट के जज आदर्श कुमार गोयल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। वहीं पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एसजे वजीफदार समेत कई जस्टिस मौजूद रहेंगे। पांच दिन तक चलने वाले समारोह के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सुनील टोनी के अनुसार मंगलवार को सुबह उद्घाटन समारोह होगा। इसमें कोर्ट स्टाफ के अलावा जिला अदालत के वकील सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान जिला अदालत के पूर्व जजों, वरिष्ठ वकीलों, पुराने स्टाफ सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा।

इस मौके पर जिला अदालत के 1966 में बनने से लेकर अभी तक के बदलाव और विकास को लेकर डॉक्यूमेंट्री पेश की जाएगी। कार्यक्रम के बाद सेक्टर-25 स्थित जुवेनाइल होम में जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड का उद्घाटन किया जाएगा। बता दें कि जुवेनाइल एक्ट के हाल ही में जारी दिशा-निर्देशों के तहत जुवेनाइल कोर्ट को सेक्टर-43 से जुवेनाइल होम में शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट स्टाफ और वकील पेश करेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

पहली नवंबर को जिला अदालत की स्थापना के हो रहे हैं 50 वर्ष पूरे - फोटो : File Photo
ये होंगे कार्यक्रम
2 नवंबर- सेक्टर-17 स्थित पुरानी जिला अदालत से सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत परिसर तक जिला अदालत के जज साइकिल रैली निकालेंगे। जिला अदालत के वकील और अन्य कोर्ट स्टाफ वॉकथन में हिस्सा लेंगे। ओलंपियन मिल्खा सिंह भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।

3 नवंबर- जिला अदालत परिसर में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा। एडवाइजर परिमल रॉय करेंगे कैंप का शुभारंभ।

4 नवंबर- जिला अदालत के 50 साल के इतिहास पर आधारित पेंटिंग और फोटो एग्जीबिशन का आयोजन।  

5 नवंबर- जिला अदालत के सर्विस ब्लॉक में बनाए गए नवनिर्मित मीडिएशन सेंटर (वैकल्पिक वाद निवारण) का सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस अर्जुन कुमार सिकरी करेंगे उद्घाटन। कोर्ट परिसर में क्रैच और लैब टेस्ट का उद्घाटन। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें