सपनों का आशियाना बनाने के इच्छुक लोगों के लिए सुनहरा मौका। प्लॉट्स के लिए आवेदन मांगे गए हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने बहादुरगढ़ के सेक्टर 10, पिहोवा के सेक्टर एक तथा हथीन मंडी टाउनशिप के लिए फ्री होल्ड आवासीय प्लाटों के आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
प्राधिकरण के प्रवक्ता ने बताया कि यह प्लाटों का आवंटन ड्रा के माध्यम से किया जाएगा। आवेदन के साथ प्लाट के कुल कीमत की 10 प्रतिशत धरोहर राशि देनी होगी। अलाटमेंट पत्र जारी होने के 30 दिन के भीतर 15 प्रतिशत तथा 75 प्रतिशत प्लाट की राशि 60 दिनों के भीतर देनी होगी। आवेदन ऑनलाइन के माध्यम से ही मान्य होंगे। उन्होंने बताया कि बहादुरगढ़ के सेक्टर 10 में एक मरला के सामान्य और आरक्षित श्रेणी के लिए 6 प्लाट तथा विस्थापितों के लिए दो, 10 मरला के सामान्य और आरक्षित श्रेणी के लिए 27 प्लाट तथा विस्थापितों के लिए तीन, आठ मरला के सामान्य और आरक्षित श्रेणी के लिए 27 प्लाट तथा विस्थापितों के लिए तीन, 6 मरला के सामान्य और आरक्षित श्रेणी के लिए 32 प्लाट तथा विस्थापितों के लिए पांच और चारमरला के सामान्य और आरक्षित श्रेणी के लिए 25 प्लाट तथा विस्थापितों के लिए दो प्लाट हैं।