फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी में गिरफ्तार स्वर्ण पदक विजेता आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-16 निवासी वकील के घर से दो मोबाइल, जूते समेत घड़ियां चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार राष्ट्रीय स्तर के स्वर्ण पदक विजेता पहलवान पटियाला निवासी चरण कमल को रविवार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने आरोपी के पास से करीब साढ़े 9 लाख रुपये की कीमत के 50 मोबाइल बरामद किए थे।
विज्ञापन

बीते 3 अगस्त को सेक्टर-16 निवासी वकील सुमित सहगल ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके घर से किसी ने दो मोबाइल, जूते और दो घड़ियां चुरा ली हैं। इसके बाद सेक्टर-17 थाना प्रभारी की अगुवाई में एक टीम बनाई गई। टीम को सूचना मिली कि आरोपी पटियाला स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के पास बने एक होटल में रुका है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर उसके कब्जे से 50 महंगे मोबाइल बरामद किए। पुलिस जांच में आरोपी नशे की लत को पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें