फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट में बोली युवती- 'मुझे बचाओ, शराबी से नहीं करनी शादी', भाई पर लगाए गंभीर आरोप

Sat, 12 Sep 2020 10:14 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • युवती ने उच्च न्यायालय से लगाई शादी रुकवाने की गुहार
  • भाई पर लगाया आरोप, जबरन शादी कराना चाहता है
  • एसपी को युवती के मांगपत्र पर फैसला लेने के दिए आदेश
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक लड़की ने पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय में याचिका दायर करके अपने ही भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का कहना है कि उसका भाई एक शराबी लड़के से शादी के लिए उसे मजबूर कर रहा है। हिसार निवासी युवती ने भाई से अपनी सुरक्षा के लिए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय से गुहार लगाई है।

विज्ञापन


उच्च न्यायालय ने हिसार के एसपी को शिकायत पर गौर करके उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। याचिकाकर्ता ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करते हुए बताया कि वह हिसार में रहती है और फिलहाल शादी नहीं करना चाहती। लेकिन भाई जबरन उसकी शादी करवाना चाहता है। जिस युवक से उसका भाई शादी कराना चाहता है, वह हमेशा शराब के नशे में धुत रहता है।

याचिकाकर्ता का विवाह यदि उसके साथ हुआ तो उसकी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। उसने बताया कि भाई और घर वालों से सुरक्षा के लिए उसने 20 अगस्त को हिसार के एसपी को एक मांगपत्र भी सौंपा था, जिस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। अब अपने सांविधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए याचिकाकर्ता को मजबूरन उच्च न्यायालय की शरण लेनी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च न्यायालय ने याचिका का निपटारा करते हुए हिसार के एसपी को युवती द्वारा सौंपे गए 20 अगस्त के मांगपत्र पर फैसला लेने के आदेश दिए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें