फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lawrence Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का 5 दिनों का पुलिस रिमांड मिला, गैंगस्टर राणा कंधोवालिया हत्याकांड में होगी पूछताछ

Wed, 06 Jul 2022 09:32 AM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/मानसा (पंजाब)

सार

न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की सुनवाई करने के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को 
5 दिन की रिमांड पर भेज दिया। अब अमृतसर पुलिस गैंगस्टर बिश्नोई से अगले 5 दिन तक गैंगस्टर राणा कंधोवालिया हत्याकांड को लेकर पूछताछ करेगी। 
विज्ञापन
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कोर्ट में पेशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को बुधवार की सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस अमृतसर में अदालत लेकर पहुंची। गैंगस्टर राणा कंधोवालिया हत्याकांड के सिलसिले में अमृतसर पुलिस उसे गिरफ्तार करके लाई है और पुलिस रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद पुलिस ने अदालत में पुलिस रिमांड बढ़ाए जाने का आवेदन दिया।

विज्ञापन


मामले में दोनों पक्षों की सुनवाई करने के बाद बिश्नोई को न्यायाधीश ने 5 दिन की अमृतसर पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अब एक बार फिर अमृतसर पुलिस गैंगस्टर बिश्नोई से अगले 5 दिन तक पूछताछ करने के बाद 11 जुलाई को दोबारा अदालत में पेश करेगी।

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर बिश्नोई को पुलिस मंगलवार देर रात ही कड़ी सुरक्षा के बीच खरड़ से ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर (जेआईसी) लेकर पहुंची थी। बिश्नोई का वकील भी अदालत में पहुंच गया था। वहीं दूसरी तरफ मोगा और फाजिल्का पुलिस भी गैंगस्टर बिश्नोई को रिमांड पर लेने के लिए यहां पहुंची थी। 
विज्ञापन


गैंगस्टर भगवानपुरिया भी पांच दिन के रिमांड पर
सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को मानसा की अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। इससे पहले भगवानपुरिया सात दिन के रिमांड पर था। पंजाब पुलिस दिल्ली से जग्गू भगवानपुरिया को पूछताछ के लिए मानसा लाई थी। रिमांड मिलने के बाद उसे मानसा के सीआईए स्टाफ में रखा गया था। बुधवार को मानसा की अदालत में दूसरी बार पेश किया गया। जग्गू भगवानपुरिया पर हथियार आपूर्ति करने का आरोप है। भगवानपुरिया की पेशी की वजह से सीआईए स्टाफ को जाने वाले रास्ते को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया था। सिविल अस्पताल में उसका मेडिकल भी करवाया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें