फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Driver Strike: पंजाब में 40% पेट्रोल पंप सूखे, कल दो घंटे रोडवेज का चक्का जाम, 1.10 लाख ट्रकों के पहिए थमे

Tue, 02 Jan 2024 09:27 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/लुधियाना (पंजाब)

सार

ट्रक चालकों की हड़ताल का असर पंजाब में दिखने लगा है। पेट्रोल पंपों पर ईंधन की किल्लत होने लगी है। इस बीच पनबस और पीआरटीसी ने हड़ताल का एलान कर दिया है। बुधवार को दो घंटे पंजाब में बसों के पहिए थमे रहेंगे।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर लगी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार के नए हिट एंड रन कानून के विरोध में देशभर के ट्रक व बस चालकों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। इसका असर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी देखने को मिला। पंजाब में करीब 1.10 लाख ट्रकों व मिनी ट्रकों के पहिए थमे रहे, जिससे उत्तर भारत में पेट्रोल-डीजल, सब्जी व अन्य जरूरी सामान की सप्लाई बाधित होने लगी है। पंजाब में करीब 40 प्रतिशत पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म होने की जानकारी है। वहीं, चंडीगढ़ में पेट्रोल व डीजल की राशनिंग शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


जालंधर में ट्रक यूनियनों की हड़ताल से पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग किसी भी तरह पंप सूखने से पहले पेट्रोल व डीजल भरवाने में जुटे हैं। कुछ पेट्रोल पंप संचालकों ने पेट्रोल व डीजल खत्म होने के पोस्टर भी लगा दिए हैं। 

पंजाब पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के महासचिव राजेश कुमार का कहना है कि राज्य में लगभग 4,000 पेट्रोल पंप हैं और सोमवार से प्रदर्शन के कारण ईंधन आपूर्ति प्रभावित हुई है। ऐसे में मंगलवार शाम तक सूबे के 40 प्रतिशत के करीब पेट्रोल पंप सूख चुके हैं। अगर हड़ताल खत्म नहीं हुई तो सभी जिलों के पंप सूख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लुधियाना में पेट्रोल पंप के पास लगा जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऑल पंजाब ट्रक यूनियन के प्रधान हैप्पी संधू ने कहा कि ट्रक चालक लंबे समय से मांगों को लेकर सरकार से बातचीत करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कई बार सरकार तक मांग पहुंचाई गई लेकिन कोई हल नहीं निकला। अगर अभी भी मांग नहीं पूरी की गई तो प्रदर्शन को बड़ा रूप दिया जाएगा।

कल दो घंटे नहीं चलेंगी पनबस-पीआरटीसी की बसें

हड़ताल के समर्थन में पंजाब रोडवेज, पनबस व पीआरटीसी के ठेके के कर्मचारी भी आ गए हैं। बुधवार को पनबस व पीआरटीसी की 3300 बसों के पहिए सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक थमे रहेंगे। इस दौरान मुलाजिम बसें खड़ी कर प्रदर्शन करेंगे और केंद्र सरकार के पुतले जलाएंगे। वहीं, बस डिपो में सरकार के पास 3-4 दिन का तेल शेष है।

चंडीगढ़ में दोपहिया वाहनों को दो लीटर मिलेगा पेट्रोल

ट्रक चालकों की देशव्यापी हड़ताल का असर सिटी ब्यूटीफुल में भी देखने को मिला। तेल की किल्लत और भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने पेट्रोल और डीजल की मात्रा निर्धारित कर दी है। यूटी में अब दोपहिया वाहनों को अधिकतम दो लीटर, जबकि चारपहिया वाहनों को पांच लीटर ही डीजल या पेट्रोल मिलेगा। हालात सामान्य होने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।

जालंधर ऑयल टैंकर यूनियन की हड़ताल खत्म

जालंधर में ट्रक-कैंटर ऑपरेटरों ने हड़ताल खत्म कर दी है। इससे हिमाचल व जम्मू-कश्मीर को राहत पहुंचेगी। इसके साथ ही इंडियन ऑयल व हिंदुस्तान पेट्रोलियम से सप्लाई शुरू हो गई है। जालंधर से पंजाब के कई हिस्सों के अलावा जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश को तेल की आपूर्ति होती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें