फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: हंसते-खेलते शादी से लौट रहे थे चार दोस्त, सड़क हादसे में मौत, मोहाली के रहने वाले थे

Sun, 01 Dec 2019 09:20 PM IST
ajay kumar नसीब सैनी, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
विज्ञापन
दर्दनाक हादसे में चार लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
विज्ञापन

हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में चार जिंदगियां चलीं गईं। जिसका कारण हाईवे पर अंबाला की ओर से आते समय कैथल सिटी की ओर मुड़ने वाली सड़क के प्वाइंट पर हाईवे को वन वे किया जाना बताया जा रहा है। शनिवार की रात को करीब 1 बजे के बाद यह हादसा हुआ। हादसे के समय दोनों वाहनों की अच्छी खासी स्पीड बताई जा रही है। 

विज्ञापन


हादसा इतना भयंकर था कि आगे चल रहे ट्रक के जैसे ही ब्रेक लगे, पीछे आ रही ऑल्टो कार उसके नीचे जा घुसी। इससे कार में सवार चारों युवक कार में ही फंस गए। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। 

सूचना मिलते ही क्योड़क चौकी प्रभारी एएसआई राजबीर पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार में फंसे चारों युवकों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। कार की खिड़कियों को लोहे की रॉड आदि के साथ खोलकर चारों को बाहर निकाला। तब तक दो की सांसें चल रही थीं। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन दोनों की भी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


कार की हालत देखकर अंदाजा लग सकता है कि हादसा कितना भयानक होगा। कार की सीटें निकल कर बाहर आ गई हैं और आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। वहीं शीशे व अन्य सामान काफी दूर तक बिखरा हुआ पड़ा था। 

परिजनों में शोक की लहर- हादसे में मारे गए राम सिंह परिवार में एक बेटा व दो बेटी छोड़ गए। परिवार में बेटी सबसे बड़ी, इसके बाद बेटा रवि व सबसे छोटी बेटी है। भूषण, सुरेंद्र व राजेंद्र तीनों के पास एक बेटा व एक बेटी है। राम सिंह परिवार में सबसे बड़ा था। उसके दो भाई हैं। वह लकड़ी का व्यवसाय करता था।  मृतक भूषण अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें