फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रस्सी में लटके मिले बुजुर्ग किसान दंपती, बगल के कमरे में सो रहे बेटे को नहीं चला पता

Sun, 01 Dec 2019 09:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिरधाना गांव में एक बुजुर्ग किसान दंपती ने घरेलू कलह के चलते अपने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक किसान दंपती के शव कमरे में एक ही रस्सी पर लटके हुए मिले। घटना के दौरान दंपती का इकलौता बेटा दूसरे कमरे में सोया हुआ था। लेकिन उसे घटना का पता नहीं चला। 

विज्ञापन


बाद में पड़ोसियों को ही किसान दंपती के आत्महत्या करने की सूचना मिली। मृतकों की पहचान किसान सुभा सिंह (60) व उसकी पत्नी निर्मला (55) के रूप में हुई है। पड़ोसियों की सूचना पर ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद मृतक किसान दंपती के शवों को पोस्टमार्टम कराने के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

व्यापारी से फिरौती मांगने के मामले में जमानत पर चल रहा है दंपती का बेटा
घटना के पीछे कारण क्या रहे इस बात का तो पूरी तरह से खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन ग्रामीणों के अनुसार बुजुर्ग किसान दंपती अपने बेटे से परेशान था। ग्रामीणों के अनुसार दंपती का बेटा बहादुरगढ़ शहर के एक व्यापारी से फिरौती के मामले में जमानत पर चल रहा है।
विज्ञापन


वहीं एक अन्य मामले में दिल्ली के जाफरपुर पुलिस को भी आरोपी युवक की तलाश है। इसी के चलते उन्होंने अपने घर के एक कमरे में एक ही रस्सी पर फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। वहीं मृतक किसान सुभा सिंह के भाई बनी सिंह ने बुजुर्ग दंपती द्वारा आत्महत्या करने का कारण घरेलू कलह बताया है।

मृतक बनी सिंह के भाई के बयान के अनुसार दंपती की आत्महत्या का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बुजुर्ग किसान दंपती के शवों का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद दोनों के शवों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया।  -राजीव, जांच अधिकारी, दुजाना थाना।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें