पीपीएस अधिकारी हरप्रीत सिंह जोकि कमांडेंट पीआरटीसी जहां खेलां में तैनात हैं, को एसटीएफ रेंज जालंधर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है जबकि पीपीएस अधिकारी स्नेहदीप शर्मा जोकि एआईजी एसटीएफ रेंज लुधियाना तैनात हैं, को एसटीएफ बार्डर रेंज अमृतसर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पंजाब पुलिस के चार अधिकारियों को उनकी मौजूदा ड्यूटी के साथ, अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार, आईपीएस अधिकारी प्रदीप कुमार जोकि आईजी टेक्निकल स्पोर्ट सर्विसेज पंजाब चंडीगढ़ के पद पर तैनात हैं और आईजी फरीदकोट रेंज का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे हैं, को अब फिरोजपुर और बठिंडा में एसटीएफ रेंज के ओवरऑल सुपरविजन का अतिरिक्त चार्ज भी सौंपा गया है।
विज्ञापन
इनके अलावा, पीपीएस अधिकारी हरप्रीत सिंह जोकि कमांडेंट पीआरटीसी जहां खेलां में तैनात हैं, को एसटीएफ रेंज जालंधर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है जबकि पीपीएस अधिकारी स्नेहदीप शर्मा जोकि एआईजी एसटीएफ रेंज लुधियाना तैनात हैं, को एसटीएफ बार्डर रेंज अमृतसर का अतिरिक्त चार्ज और पीपीएस अधिकारी गुरप्रीत सिंह जोकि एआईजी एसटीएफ रेंज पटियाला तैनात हैं, को एसटीएफ फिरोजपुर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।