फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को डीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया गया, पहली रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव

Wed, 19 Jan 2022 02:05 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को बुधवार को लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव हैं। यही वजह है कि उन्हें डीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ( डीएमसी) में दाखिल कराया गया है। पिछले दो दिनों से प्रकाश सिंह बादल का इलाज चल रहा था। तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें बुधवार को डीएमसी अस्पताल लाया गया। 

विज्ञापन


वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उनका रैपिड टेस्ट किया। जिसमें उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में ही दाखिल कर लिया गया। डीएमसी अस्पताल के डॉक्टरों ने आरटीपीसीआर की रिपोर्ट भेजी है। डॉक्टरों की टीम पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का इलाज करने में जुटी है। 

पंजाब में विधानसभा चुनाव है और पूर्व सीएम को पार्टी एक बार फिर चुनाव लड़ाने की तैयारी में है। वह विधानसभा लंबी से चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। पिछले कुछ दिनों से खुद गांव गांव जाकर प्रचार में लगे हुए थे। अब उनके बीमार पड़ने के बाद पार्टी के सीनियर नेता चिंतित हैं। उन्हें खांसी और जुकाम था। 
विज्ञापन


पूर्व सीएम के सलाहकार रह चुके और सीनियर अकाली नेता महेशइंद्र गरेवाल ने बताया कि पिछले 2-3 दिन से बुखार और खांसी थी। जिस कारण उन्हें रुटीन चेकअप के लिए दयानंद अस्पताल लाया गया था। यहां उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। डीएमसी अस्पताल के सीनियर डॉ. बिशव मोहन ने बताया कि पूर्व सीएम की पहली टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आरटीपीसीआर रिपोर्ट भेजी है। प्रकाश सिंह बादल का इलाज शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है कि वह जल्द स्वस्थ्य होंगे। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें