फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather News: पंजाब के नौ जिलों का न्यूनतम पारा शिमला से भी कम, 23 दिसंबर को बारिश की चेतावनी

Wed, 20 Dec 2023 12:40 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में भीषण ठंड का प्रकोप देखने को मिलने लगा है। शीतलहर के बीच कई जिलों में धुंध का असर भी दिख रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक प्रदेश के 18 जिलों में घनी धुंध के साथ शीतलहर चल सकती है।
विज्ञापन
Punjab Weather News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में रात के बाद अब दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे पहुंच गया है। मंगलवार को बठिंडा का अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

विज्ञापन


वहीं, पंजाब के नौ जिलों का न्यूनतम तापमान शिमला-धर्मशाला के न्यूनतम तापमान से भी नीचे चला गया है। पंजाब के फरीदकोट में न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया है। यहां रात का पारा चार डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। 

रोपड़, फिरोजपुर, गुरदासपुर, अमृतसर, लुधियाना का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम दर्ज किया गया है। उधर, मौसम विभाग के मुताबिक आगामी चार दिन पंजाब के 18 जिलों में घनी धुंध के साथ शीतलहर चल सकती है। साथ ही 23 दिसंबर को पंजाब में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।
विज्ञापन


धुंध की चेतावनी गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, पटियाला के लिए जारी की गई है। 

    कहां कितना न्यूनतम पारा

शहर तापमान
फरीदकोट 4.0
रोपड़ 4.3
फिरोजपुर 4.5 
गुरदासपुर 4.7
अमृतसर 4.9 
लुधियाना 4.9
पठानकोट 5.5
बठिंडा 5.6
मोगा 5.6
धर्मशाला 6.2
शिमला 6.4

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें