इस बार फ्लाइंग स्क्वैड के मूवमेंट पर चुनाव आयोग की पैनी नजर रहेगी। पहली बार पंजाब में फ्लाइंग स्क्वैड के वाहनों में जीपीएस लगाया जाएगा। ताकि आयोग कंट्रोल रूम में बैठ कर उनके मूवमेंट पर नजर रख सके।
चुनाव आयोग को पहले चुनावों में शिकायतें मिलती रही हैं कि फ्लाइंग स्क्वैड को कहीं गड़बड़ी की सूचना दी जाती थी तो वे किसी पार्टी विशेष को फायदा पहुंचाने के लिए कहीं और चले जाते थे। या फिर देरी से पहुंचते थे, ताकि गड़बड़ करने वालों को पूरा समय मिल जाए। जिसके चलते आयोग ने पहली बार पंजाब विधानसभा चुनाव में सभी फ्लाइंग स्क्वैड के वाहनों पर जीपीएस डिवाइस लगाने का फैसला किया है।
इससे आयोग को इन वाहनों के मूवमेंट का पता रहेगा। साथ ही अगर स्टेट कंट्रोल रूम या रिटर्निंग अफसरों की तरफ से कहीं भी गड़बड़ की शिकायत आती है तो जो स्क्वैड सबसे नजदीक होगा, उसे मौके पर भेजा जा सकेगा। हर विधानसभा हलके में तीन स्क्वैड तैनात किए जाएंगे।