उन्होंने ऐसे संकेत दिए हैं कि आम आदमी पार्टी अकेले ही सूबे की 117 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। दूसरी ओर, कुछ किसान नेताओं का भी कहना है कि अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है। अगर दोनों साथ चुनाव लड़ते तो चुनाव में तस्वीर कुछ और होती। हालांकि आप के केंद्रीय नेतृत्व पर इसको लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
आप घोषित कर चुकी है 104 उम्मीदवार
संयुक्त किसान मोर्चा के साथ गठबंधन की चर्चाओं के बीच आम आदमी पार्टी लगातार 117 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर रही है। अब तक पार्टी आठ सूचियां जारी कर चुकी है, जिसमें 104 प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है।
किसानों के साथ कोई बातचीत नहीं हुई है। जब बातचीत ही नहीं तो फिर गठबंधन टूटने की बात बेमानी है। किसान अगर चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें मेरी ओर से शुभकामनाएं। - भगवंत मान, सांसद और पंजाब आप प्रदेश अध्यक्ष
अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है। अरविंद केजरीवाल को सोचना चाहिए। यदि हम मिलकर चुनाव लड़ते तो आम आदमी पार्टी को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। - रूल्दू सिंह मानसा, किसान नेता, संयुक्त समाज मोर्चा