फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्बाब, अंगद, पारस के प्रदर्शन से चंडीगढ़ को पहली जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ ने दिल्ली में खेली जा रही वीनू मांकड़ ट्रॉफी अंडर-19 के लीग मैच में हिमाचल प्रदेश को पांच विकेट से हराया। चंडीगढ़ ने इस सीजन की पहली जीत दर्ज की। इसमें अर्बाब इकबाल के हरफनमौला प्रदर्शन और कप्तान राजअंगद बावा की अर्धशतकीय पारी का योगदान रहा।
विज्ञापन

इस जीत के साथ यूटीसीए (चंडीगढ़) ने अंक तालिका मेें अपना खाता खोलते हुए चार अंक अर्जित किए। इस मुकाबले मेें चंडीगढ़ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। हिमाचल प्रदेश के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को सधी हुई शुरुआत दी। टीम का पहला विकेट 20वें ओवर में 61 रन पर गिरा। इसके बाद हिमाचल ने जल्दी-जल्दी में अपने दो और विकेट कबीर सिंह और इनेश महाजन के रूप में गंवा दिए। इससे हिमाचल का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 79 रन हुआ। मृदुल सरोच और वैभव काल्टा ने 60 रन की साझेदारी से टीम को संभाला जिससे 39वें ओवर में स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 139 रन हुआ। इसके बाद पारस अमरजीत (3/28), अर्बाब इकबाल (3/35) और मोहित मेहरा (2/16) की तिकड़ी ने हिमाचल प्रदेश के रनों की रफ्तार पर अंकुश लगाया और पूरी टीम को निर्धारित पचास ओवर में 170 रन पर ही समेट दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की टीम की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज मोहित मेहरा (7) नौवें ओवर पर 18 के टीम स्कोर पर रन आउट हुए। हरनूर सिंह और प्रथम सोढी ने टीम को संभाला और 20वें ओवर में स्कोर को 54 रन तक पहुंचाया। मैच के 20वें ओवर में प्रथम सोढी (21) ने विकेट गंवा दिया। अगले ही ओवर में हरनूर (21) रन पर आउट हुए। इसके बाद पारस अमरजीत (14) और आलम बख्शी (6) ने टीम को पांच विकेट के नुकसान पर 34वें ओवर में 96 रन तक पहुंचाया। वहीं कप्तान राज अंगद बावा (नाबाद 55) और अर्बाब इकबाल (नाबाद 42) ने मोर्चा संभाला और हुए 75 रन की साझेदारी के साथ टीम को 48वें ओवर में जीत हासिल करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें