फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: सेक्टर 43 के जिम में लगी आग, हाइड्रोलिक सीढ़ी की मदद से तोड़े गए शीशे, मचा हड़कंप

Mon, 27 Jun 2022 10:28 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

जिम में घुसने के लिए हाइड्रोलिक सीढ़ी की मदद से शीशा तोड़ा गया। जिस समय आग लगी, उस समय काफी लोग जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। 

 
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सेक्टर 43 में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर-43 में सोमवार सुबह नौ बजे तीसरी मंजिल पर स्थित जिम में आग लगने से हड़कंप मच गया। कसरत कर रहे लोगों ने बाहर भागकर जान बचाई। आग लगने से जिम का सारा सामान जल गया। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


सेक्टर-32 फायर स्टेशन के स्टेशन फायर ऑफिसर लाल बहादुर गौतम ने बताया कि जिम में सुबह लोग कसरत कर रहे थे। सुबह 8:58 बजे लोगों ने देखा कि शौचालय से धुआं निकल रहा है। दरवाजा खोला तो शौचालय में आग लगी हुई थी। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग की लपटें तेज हो गईं। 

यह देख लोग जिम के बाहर भागे और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम हाइड्रोलिक मशीन और छह गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। धुएं के कारण जिम में घुसना मुश्किल था और आग तेज थी इसलिए दमकल विभाग ने तुरंत हाइड्रोलिक मशीन से तीसरी मंजिल पर फायर मैन एक्स के जरिए जिम के अगले हिस्से के शीशे तोड़कर आग बुझाने में जुट गई। साथ ही एक टीम ने जिम के पीछे के हिस्से से सीढ़ियां लगाकर शीशे तोड़े और आग बुझाना शुरू किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक जिम में रखी कई मशीनें और अन्य सामान जल चुका था। बताया कि आग समय पर न बुझती तो आसपास के शोरूम भी चपेट में आ सकते थे। जिम मालिक अतुल के अनुसार आग में आठ ट्रेडमिल, दो स्पिन बाइक, तीन क्रॉस ट्रेनर, जिम का मैट, सात एसी, पैनल इंटीरियर, लकड़ी का सामान और अन्य सामान जलकर राख हो गया।  

आग समय पर न बुझती तो आसपास के शोरूम भी चपेट में आ सकते थे। दमकल विभाग की टीम हाइड्रोलिक मशीन और सीढ़ियों के जरिए तीसरी मंजिल तक पहुंची और बाहर से जिम के आगे और पीछे के शीशे तोड़कर आग पर काबू पाया। जिम मालिक अतुल के अनुसार आग में आठ ट्रेडमिल, दो स्पिन बाइक, तीन क्रॉस ट्रेनर, जिम का मैट, सात एसी, पैनल इंटीरियर, लकड़ी का सामान और अन्य सामान जलकर राख हो गया। 

डड्डूमाजरा कॉलोनी में किराने की दुकान में लगी आग
डड्डूमाजरा कॉलोनी में सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे आग लगने से किराने की दुकान जलकर राख हो गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के अनुसार, सुबह 7:31 बजे सूचना मिली कि डड्डूमाजरा कॉलोनी में बूथ नंबर 801 में आग लग गई है। इसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।  
 
शहर में पांच जगह पर लगी मामूली आग 
दमकल विभाग के अनुसार, सोमवार को शहर में सात जगहों पर आग लगने की सूचना मिली। इनमें से पांच जगहों पर आग मामूली थी। सेक्टर-34 स्थित एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। वहीं, आईटी पार्क के पास घास में आग लगी थी। इसके अलावा पिपली वाला टॉउन में शॉर्ट सर्किट से मीटर में आग लगी थी जबकि पंजाब सीएम हाउस के पास पार्किंग एरिया में घास में आग लगी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें