फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियानाः साइकिलों के गोदाम में लगी भयानक आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Thu, 02 Jan 2020 05:08 PM IST
खुशबू गोयल ब्यूरो, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
साइकिलों के गोदाम में लगी आग - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
पंजाब के लुधियाना में साइकिल बनाने वाली फैक्टरी के गोदाम में आग लग गई। इस आगजनी में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। फोकल प्वाइंट फेज-7 स्थित एसके बाइक्स में वीरवार दोपहर बाद अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की देखते ही देखते फैक्टरी के पूरे गोदाम को आगोश में ले लिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया है। लगभग तीन घंटे के अंदर 70 गाड़ियां पानी की डाली जा चुकी हैं। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि फैक्टरी मालिक के किसी रिश्तेदार की मौत होने के कारण दोपहर बाद छुट्टी कर दी गई थी।

ज्यादातर मुलाजिम फैक्टरी से निकल चुके थे। लुधियाना के फोकल प्वाइंट-7 में साइकिल निर्माण करने वाली एसके बाइक्स प्राइवेट लिमिटेड की फैक्टरी और गोदाम है। वीरवार को फैक्टरी मालिक के किसी रिश्तेदार की मौत हो जाने के कारण सभी मुलामिजों को 12.30 बजे छुट्टी कर दी गई। दोपहर लगभग 1.30 बजे अचानक फैक्टरी में आग लग गई।
विज्ञापन


आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। धीरे-धीरे आग फैक्टरी के गोदाम तक पहुंच गई। जब तक दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचती आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया था। आग को देखते हुए दमकल विभाग ने 7 गाड़ियों को मौके पर भेजा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें