सूचना मिलते ही तहसीलदार मोहाली सुखपिंद्र कौर, नायब तहसीलदार हरनेक सिंह, एसडीएम राजपुरा रजनीश अरोड़ा, डीएसपी राजपुरा मनप्रीत सिंह, थाना प्रभारी बनूड़ निर्मल सिंह, ईओ गुरदीप सिंह व ड्यूटी अधिकारी राकेश कुमार सहित फैक्टरी के सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
समय रहते आग बुझने से बच गया बड़ा हादसा
फैक्टरी के एमडी पुष्पिंद्र सिंह ने बताया कि एक स्पिरिट के टैंक की क्षमता लाखों लीटर की है। जहां आग लगी थी, वहां पर ऐसे 20 टैंक और हैं। फैक्टरी के मुख्य प्रबंधक हरजिंद्र सिंह संधू ने कहा कि उक्त टैंकों के साथ इथोन तेल के टैंक भी थे, जो कि पेट्रोल के लिए इस्तेमाल होता है। आग पर समय रहते काबू पाने से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा है, मगर टैंक में तापमान की मात्रा सही न होने के कारण आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। उन्होंने अनुमान लगाया कि आग से फैक्टरी का करोड़ों रुपयों का नुकसान हुआ है। फैक्टरी के मैनेजमेंट अधिकारी हाकम सिंह ने बताया कि फैक्टरी का बोटलिंग प्लांट चलता रहेगा व बाकी सभी प्लांट अगले कुछ दिन तक मरम्मत के चलते बंद रहेंगे।