फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारती सिंह की मुश्किलें बढ़ीं: जालंधर व अमृतसर में हास्य कलाकार के खिलाफ केस दर्ज, दाढ़ी व मूंछ पर की थी टिप्पणी

Tue, 17 May 2022 04:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/अमृतसर (पंजाब)

सार

रविदास टाइगर फोर्स के जस्सी तलहन का कहना है कि भारती सिंह ने सभी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, जिसके कारण उन पर मामला दर्ज होना ही चाहिए था।
विज्ञापन
भारती सिंह - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दाढ़ी व मूंछ पर टिप्पणी कर हास्य कलाकार भारती सिंह मुश्किल में फंस गईं हैं। सिख संगठनों की शिकायत पर अमृतसर और जालंधर के आदमपुर में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर अरुण पाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


भारती सिंह ने एक शो के दौरान दाढ़ी और मूंछ पर टिप्पणी की थी। इससे सिख संगठन भड़क गए थे। उनके खिलाफ प्रदर्शन भी हुए। हालांकि हास्य कलाकार ने एक वीडियो जारी कर इस बाबत माफी भी मांगी थी। उनका कहना था कि उक्त टिप्पणी किसी धर्म, जाति या समुदाय का नाम लेकर नहीं की है। 

आदमपुर थाना प्रभारी के मुताबिक रविदास टाइगर फोर्स की शिकायत पर भारती सिंह पर जालंधर में केस दर्ज कर लिया गया है। रविदास टाइगर फोर्स के जस्सी तलहन का कहना है कि भारती सिंह ने सभी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, जिसके कारण उन पर मामला दर्ज होना ही चाहिए था। भले ही उन्होंने माफी मांगी हो लेकिन उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


एसजीपीसी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी की हिदायतों पर शिरोमणि कमेटी के सचिव प्रताप सिंह ने अमृतसर के पुलिस कमिश्नर अरुण पाल सिंह को सोमवार को दी शिकायत में बताया कि भारती सिंह ने सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने जानबूझकर ऐसा किया है। केस सिखों के पांच ककारों में आते हैं और भारती सिंह ने जानबूझ कर ऐसा किया है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे शरारती तत्वों का पता लगाया जाना चाहिए ताकि उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें