फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala: विवादों में पंजाबी गायक सिंगा, अश्लीलता व गन कल्चर प्रमोट करने का आरोप, कपूरथला में केस दर्ज

Fri, 11 Aug 2023 01:06 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

भीमराव युवा फोर्स के प्रधान अमनदीप सहोता निवासी मोहल्ला शहरियां ने पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर पंजाबी गायक समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पंजाबी गायक मनप्रीत सिंह उर्फ सिंगा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक सिंगा पर अश्लीलता फैलाने व गन कल्चर बढ़ाने का केस दर्ज किया गया है। थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने भीमराव युवा फोर्स के प्रधान की शिकायत पर गायक समेत पांच लोगों को धारा 294, 120बी आईपीसी के तहत नामजद किया है।

विज्ञापन


भीमराव युवा फोर्स के प्रधान अमनदीप सहोता निवासी मोहल्ला शहरियां ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि पंजाबी गायक मनप्रीत सिंह उर्फ सिंगा निवासी गांव जागनीवाल होशियारपुर अपने गानों में पहले हथियारों को प्रमोट कर पंजाब की जवानी को गलत रास्ते पर ले जाने के लिए उकसा रहा है। अब उसने फिर से अपनी टीम प्रोड्यूसर बिग के सिंह, डायरेक्टर अमनदीप सिंह, डीओपी विरुण वर्मा उर्फ सोनू गिल व एडिटिंग जतिन अरोड़ा के साथ मिलकर एक नया गीत ‘स्टिल अलाइव’ करीब एक माह पहले ही लांच किया है। 

यह गीत पंजाबी चैनलों पर लगातार चल रहा है। इसमें पूरी अभद्रता व अश्लीलता भरी हुई है और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर समाज में सरेआम अश्लीलता फैलाई जा रही है। ऐसे गीत परिवार में सुनने योग्य नहीं हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पंजाबी गायक समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें