देशभक्ति गीत पर बीएसएफ महिला कर्मियों के साथ डांस करतीं डीसी दुग्गल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब के फाजिल्का में ऐतिहासिक घंटा घर के पास रविवार देर शाम बीएसएफ की 52वीं बटालियन के कलाकारों ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ब्रास बैंड शो का आयोजन किया। इस मौके पर देशभक्ति के गीतों पर अचानक डिप्टी कमिश्नर डॉ. दुग्गल ने बीएसएफ की महिला जवानों के साथ डांस किया। डीसी ने कहा फाजिल्का के लोगों में देशभक्ति की भावना काफी ऊंची है।
डीसी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम हमारे सुरक्षा बलों और आम लोगों के बीच के बंधन को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि इससे लोगों में देशभक्ति की भावना बढ़ती है। सिविल प्रशासन सीमावर्ती इलाकों में बीएसएफ के साथ मिलकर काम कर रहा है।
52वीं बटालियन के कमांडेंट एम प्रसाद ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे आयोजनों से हम देश के स्वतंत्रता संग्राम के सैनिकों को याद करते हैं, साथ ही आजादी के बाद देश की प्रगति का जश्न भी मनाते हैं। नशे के खिलाफ लड़ाई में प्रशासन और बीएसएफ का सहयोग करने की अपील की है।
पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम हेरोइन व असलहा भेजने की कोशिश हो रही है। अगर कोई नागरिक ड्रोन गतिविधि की सूचना देता है और उसकी सूचना पर कोई बरामदगी होती है तो ऐसी जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये तक का इनाम दिया जाएगा और सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाती है।