फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: मूसेवाला के पिता बोले- गैंगस्टरों के हौसले बुलंद, वो दिन दूर नहीं, जब सरकार से छीन लेंगे कंट्रोल

Sat, 05 Aug 2023 01:30 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

बलकौर सिंह ने कहा कि परिवार की ओर से केस के मास्टरमाइंड को पकड़ने की मांग पहले दिन से हो रही है। विदेश में भी और कुछ यहां भी घूमते हैं। इन्हें पकड़ने की मांग करके वह थक चुके हैं। एसएसपी मानसा डॉ. नानक सिंह से उन्हें उम्मीद है।
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह, लॉरेंस बिश्नोई। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन को अजरबैजान से भारत लाने के बाद पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि राज्य में गैंगस्टरों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। सरकार भी इन पर हाथ डालने से डरती है। वे समय दूर नहीं, जब यह सरकार से कंट्रोल अपने हाथों में ले लेंगे। बलकौर सिंह ने कहा कि सचिन को भारत लाना अच्छी बात है। लंबे समय से एजेंसियां इसके पीछे लगी थी लेकिन दूसरे देश में होने के कारण दिक्कतें आ रहीं हैं। अब यदि आ गया है तो पूछताछ के दौरान कुछ निकल ही आएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सचिन के खुलासे सरकार पर थप्पड़ के समान है। जेल में बैठ वे फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। खुद गैंगस्टरों ने कहा कि वे 5-5 करोड़ रुपये कमा रहे हैं। जेलों में किसी में इतनी हिम्मत नहीं है कि इनसे फोन लेकर साइड पर रख दे।

बलकौर सिंह ने कहा कि परिवार की ओर से केस के मास्टरमाइंड को पकड़ने की मांग पहले दिन से हो रही है। विदेश में भी और कुछ यहां भी घूमते हैं। इन्हें पकड़ने की मांग करके वह थक चुके हैं। एसएसपी मानसा डॉ. नानक सिंह से उन्हें उम्मीद है। सरकार से उम्मीद अब खत्म हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों का बोलबाला ही इतना हो चुका है कि सरकार भी इन पर हाथ डालने से डरती है। मुख्यमंत्री के पास जेल विभाग और गृह विभाग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें