फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abohar: अबोहर में भाजपा प्रत्याशी राणा गुरमीत सोढ़ी का विरोध, किसानों ने दिखाई काली झंडियां

Fri, 17 May 2024 05:07 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

गांव खुब्बन में विरोध प्रदर्शन कर रहे भारतीय किसान यूनियन खोसा के सदस्यों ने कहा कि वे सिर्फ भाजपा नेता से सवाल पूछना चाहते थे लेकिन सिक्योरिटी वालों ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया।
विज्ञापन
अबोहर में भाजपा प्रत्याशी का विरोध करते किसान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में हर संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को अबोहर के गांव खुब्बन में आए फिरोजपुर भाजपा प्रत्याशी राणा गुरमीत सोढ़ी का किसानों ने जमकर विरोध किया। 
विज्ञापन


बड़ी संख्या में किसानों ने राणा सोढ़ी के काफिले की गाड़ियों को काली झंडियां दिखाते हए भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात थी। किसानों का भारी विरोध देख राणा सोढ़ी कुछ ही समय में कार्यकर्ताओं को संबेधित कर वापिस लौट आए।

गांव खुब्बन में विरोध प्रदर्शन कर रहे भारतीय किसान यूनियन खोसा के प्रांतीय महासचिव गुणवंत सिंह व निर्मल सिंह, जगजीत सिंह, गोल्डी, सोना सिंह, इन्द्रजीत सिंह गिदडा वाली, कुलवंत सिंह, बलकरण सिंह, विनोद डूडी, सुभाष गोदारा, देवेन्द्र सिंह सरां, गुरसेवक सिंह पंजावा, कुलविंदर सिंह, प्रगट सिंह, दलजीत सिंह व बलकार सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को इतनी बड़ी संख्या में सरकार ने सिक्योरिटी गार्ड उपलब्ध करवा रखे हैं। उन्होंने कहा कि जो नेता खुद अपनी रक्षा नहीं कर पाते, वे लोगो की क्या रक्षा करेंगें। वे तो केवल प्रत्याशी से सवाल जवाब करना चाहते थे लेकिन सिक्योरिटी ने यह भी नहीं करने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें