फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब : हजारों ट्रैक्टरों में किसानों का काफिला दिल्ली रवाना, 26 जनवरी को करेंगे परेड

Wed, 20 Jan 2021 06:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/अबोहर (पंजाब)
विज्ञापन
दिल्ली रवाना होता ट्रैक्टर-ट्रालियों पर किसानों का जत्था। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने बयान जारी कर कहा कि बुधवार को तरनतारन व ब्यास पुल से हजारों की संख्या में ट्रैक्टर-ट्रालियों का जत्था दिल्ली रवाना हुआ। ये सभी गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर रैली करेंगे। पंधेर ने शिमला में किसान नेताओं को गिरफ्तार किए जाने की निंदा की। 

विज्ञापन


जिला प्रधान इंद्रजीत सिंह कलीवाला ने कहा कि बुधवार को किसान संगठनों के साथ केंद्र सरकार की हो रही बैठक में कृषि कानून संबंधी कोई फैसला नहीं होने वाला है। केंद्र सरकार की नीयत और नीति दोनों में खोट है। उन्होंने शिमला में किसान नेताओं की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की बौखलाहट साफ नजर आ रही है। 

बुधवार को जंडियाला गुरु रेलवे स्टेशन पर संघर्ष कमेटी का रेल रोको आंदोलन 119वें दिन जारी रहा। तरनतारन व ब्यास पुल से रणजीत सिंह कलेरबाला, दयाल सिंह व अमरदीप सिंह की अगुवाई में हजारों की संख्या में ट्रैक्टर-ट्राली का जत्था दिल्ली रवाना हुआ। इसके अलावा 21 व 23 जनवरी को भी हजारों किसान दिल्ली रवाना होंगे। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में शांतिपूर्ण रैली निकाली जाएगी। 
विज्ञापन


अबोहर में किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च
अबोहर में बुधवार को ट्रैक्टर मार्च निकालकर कृषि कानूनों के खिलाफ 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर परेड की रिहर्सल की गई। इसमें बड़ी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया।

सुबह करीब 10.30 बजे अलग-अलग गांवों से ट्रैक्टर लेकर आए किसान बुर्जमुहार चौक पर इकट्ठा हुए। इसके बाद ट्रैक्टर मार्च के रूप में पुरानी फाजिल्का रोड से होते हुए शहर में दाखिल हुए। अनाज मंडी में बैठक कर 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर परेड में शामिल होने की रणनीति बनाई। गोल्डी मम्मूखेड़ा, हरप्रीत सिंह, सतनाम सिंह कंधवाला, जगतार सिंह बुर्जमुहार, जरनैल सिंह कमालवाला और निर्भय सिंह ने बताया कि सभी किसान 23 जनवरी को ट्रैक्टरों समेत दिल्ली रवाना होंगे। तीनों कृषि कानूनों के रद्द होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें