उन्होंने चालक से कहा कि तू हट जा ट्रैक्टर-ट्रॉली हम चलाते हैं। इनमें से एक युवक ने कहा कि कोई नहीं... हट जा पीछे, कोई दबता है तो दब जाए। इसके बाद जसविंदर सिंह उर्फ काला ने पिता गुरचरण सिंह पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ा दी और बुरी तरह से कुचल दिया। उसने और गुरप्रीत सिंह ने ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकने की कोशिश की लेकिन वे मौके से फरार हो गए।
गुरप्रीत और हरजीत सिंह की मदद से पिता को तुरंत सरकारी अस्पताल डेराबस्सी पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे भूपिंदर सिंह के बयान पर उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 302-379 सहित खनन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत एक मोटरसाइकिल भी कब्जे में लिया है। पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। गुरचरण सिंह का गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया है। किसान नेता को अंतिम विदाई देने भाकियू उगराहां के सदस्यों के अलावा काफी संख्या में किसान पहुंचे। भाकियू एकता उगराहां, ब्लाक डेराबस्सी के प्रधान लखविंदर सिंह हैप्पी ने बताया कि मृतक गुरचरण सिंह भाकियू एकता उगराहां से जुड़े थे और वह पार्टी के सीनियर किसान नेता थे।
खुलेआम चल रहा अवैध खनन
स्थानीय लोगों ने बताया कि पंजाब में मिट्टी के अवैध खनन का धंधा खुलेआम चल रहा है। इसको रोकने के लिए सरकार नाकाम है। पंजाब में आप सरकार ने बड़े-बड़े दावे किए थे कि सरकार बनने के बाद पंजाब में अवैध खनन नहीं होगा लेकिन गुरुवार की अवैध खनन रोकने आए किसान नेता को ट्रैक्टर से कुचलने की घटना ने पंजाब सरकार के दावों की पोल खोल दी है।