फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अवैध खनन रोकने पहुंचे किसान नेता की हत्या, ट्रैक्टर से कुचल उतारा मौत के घाट

Fri, 17 Feb 2023 06:05 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)

सार

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। गुरचरण सिंह का गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया है। किसान नेता को अंतिम विदाई देने भाकियू उगराहां के सदस्यों के अलावा काफी संख्या में किसान पहुंचे।
विज्ञापन
मृतक किसान की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोहाली जिले के गांव बडाना में शामलात जमीन से अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों को रोकने गए भाकियू एकता उगराहां से जुड़े किसान नेता की कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 70 वर्षीय गुरचरण सिंह निवासी बडाना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान जसविंदर सिंह उर्फ काला, जसविंदर सिंह उर्फ छिंदा, हरविंदर सिंह उर्फ गग्गू समेत तीन अन्य अज्ञात लोगों के रूप में बताई है और सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपी जसविंदर सिंह उर्फ काला पुत्र छज्जू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है जबकि पांच गिरफ्त से बाहर हैं।

विज्ञापन


थाना हंडेसरा के इंस्पेक्टर शिवदीप सिंह बराड़ ने बताया कि मृतक गुरचरण सिंह के बेटे भूपेंद्र सिंह ने शिकायत में बताया कि गांव बडाना की शामलात जमीन से खनन हो रहा था। रात को करीब साढ़े 11 बजे उनके पिता खनन मशीनों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। उनके साथ महिंदर सिंह पुत्र सुरमुख सिंह बडाना भी थे। 

उन्होंने मौके पर पहुंचकर खनन कर रहे ट्रैक्टर ट्रॉली चालक को रोककर पूछा कि उक्त मिट्टी कहां पर ले जा रहे हो। ट्रैक्टर चालक ने बताया कि यह मिट्टी हरविंदर सिंह गग्गू पुत्र कृपाल सिंह निकलवा रहा है। चालक ने कहा कि हरविंदर सिंह को बुला लो या फिर पंचायत को यहां बुला लो। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने फोन करके पांच-सात युवकों बुला लिया और उन्होंने उनसे बहस करते हुए कहा कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को जाने दे हम हरविंदर सिंह को बुला लेंगे। उनसे अभी बहस चल ही रही थी कि तभी वहां पर चार युवक पहुंच गए। इनमें जसविंदर सिंह उर्फ काला, जसविंदर सिंह उर्फ छिंदा भी थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चालक से कहा कि तू हट जा ट्रैक्टर-ट्रॉली हम चलाते हैं। इनमें से एक युवक ने कहा कि कोई नहीं... हट जा पीछे, कोई दबता है तो दब जाए। इसके बाद जसविंदर सिंह उर्फ काला ने पिता गुरचरण सिंह पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ा दी और बुरी तरह से कुचल दिया। उसने और गुरप्रीत सिंह ने ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकने की कोशिश की लेकिन वे मौके से फरार हो गए। 

गुरप्रीत और हरजीत सिंह की मदद से पिता को तुरंत सरकारी अस्पताल डेराबस्सी पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे भूपिंदर सिंह के बयान पर उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 302-379 सहित खनन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत एक मोटरसाइकिल भी कब्जे में लिया है। पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। गुरचरण सिंह का गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया है। किसान नेता को अंतिम विदाई देने भाकियू उगराहां के सदस्यों के अलावा काफी संख्या में किसान पहुंचे। भाकियू एकता उगराहां, ब्लाक डेराबस्सी के प्रधान लखविंदर सिंह हैप्पी ने बताया कि मृतक गुरचरण सिंह भाकियू एकता उगराहां से जुड़े थे और वह पार्टी के सीनियर किसान नेता थे। 

खुलेआम चल रहा अवैध खनन
स्थानीय लोगों ने बताया कि पंजाब में मिट्टी के अवैध खनन का धंधा खुलेआम चल रहा है। इसको रोकने के लिए सरकार नाकाम है। पंजाब में आप सरकार ने बड़े-बड़े दावे किए थे कि सरकार बनने के बाद पंजाब में अवैध खनन नहीं होगा लेकिन गुरुवार की अवैध खनन रोकने आए किसान नेता को ट्रैक्टर से कुचलने की घटना ने पंजाब सरकार के दावों की पोल खोल दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें