फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण के साथ अफवाह भी तेज : हरियाणा में वीकेंड लॉकडाउन का फर्जी मैसेज वायरल, सीएम ने कहा- आरोपियों पर होगी कार्रवाई

Sat, 17 Apr 2021 01:41 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा मंत्रिमंडल की 22 अप्रैल को होने वाली बैठक में कोरोना के मद्देनजर अहम निर्णय लिए जाएंगे। बैठक सुबह 11 बजे से हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ की चौथी मंजिल पर सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में होगी। शुक्रवार को भी सरकार ने अनेक अहम निर्णय लिए हैं।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा मंत्रिमंडल की 22 अप्रैल को होने वाली बैठक में कोरोना के मद्देनजर अहम निर्णय लिए जाएंगे। बैठक सुबह 11 बजे से हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ की चौथी मंजिल पर सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में होगी। शुक्रवार को भी सरकार ने अनेक अहम निर्णय लिए हैं।

विज्ञापन


मंत्रिमंडल बैठक में नई आबकारी नीति को भी मंजूरी दी जा सकती है। इसके साथ ही कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए जनहितैषी निर्णय लिए जाएंगे। सीएम मनोहर लाल ने शुक्रवार शाम को इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रदेश में सप्ताहांत लॉकडाउन लगाने के बारे में फर्जी मैसेज सोशल मीडिया में फैलाया जा रहा है। इस मैसेज को पूरी तरह से नजरअंदाज करें। राज्य सरकार इस तरह के फर्जी मैसेज फैलाने वालों के खिलाफ आपराधिक और दंडात्मक कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें- कोरोना संक्रमण बेकाबू : हरियाणा में 6277 नए पॉजिटिव मिले, 24 मरीजों की मौत, नए स्ट्रेन ने भी दी दस्तक
विज्ञापन

 
शहरी स्थानीय निकाय विभाग में अन्य महकमों के कर्मचारियों की प्रतिनियुक्तियां रदद

सरकार ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग में प्रतिनियुक्तियां रद्द करने का भी निर्णय लिया है। निकायों में अन्य विभागों से प्रतिनियुक्ति पर आए कर्मचारियों को अपने मूल विभागों में लौटना होगा। शुक्रवार को शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने इस बाबत जिलों को पत्र जारी कर दिया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों को गेहूं खरीद के लिए 20 हजार रुपये ब्याज मुक्त एडवांस देने का निर्णय लिया है। 15 अप्रैल से 16 मई तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी। कच्चे कर्मचारियों व प्रतिनियुक्ति पर तैनात कर्मियों को यह सुविधा नहीं मिलेगी। अगर पति-पत्नी दोनों सरकारी कर्मचारी हैं तो एक को ही यह एडवांस मिलेगा। जून के वेतन से एडवांस की पहली किस्त काटी जाएगी। 

यह भी पढ़ें- हरियाणा का पहला मामला : जन्म के तुरंत बाद नवजात मिला कोरोना पॉजिटिव, 10 अस्पतालों ने नहीं की डिलिवरी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें