फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज: अंदरूनी सड़कों पर अब नहीं लगेगा टोल, बाहर लगेंगे बैरियर

Sat, 11 Jun 2016 09:38 AM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
टोल बूध
विज्ञापन
हरियाणा के स्टेट हाईवे पर पड़ने वाले 16 टोल बैरियर को प्रदेश सरकार बाहरी सड़कों पर स्थानांतरित करने जा रही है। लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) ने इस संदर्भ में मुख्यमंत्री की मंजूरी लेने के साथ फाइल आगे बढ़ा दी है।
विज्ञापन


अमर उजाला से विशेष बातचीत में हरियाणा के लोक निर्माण विभाग मंत्री राव नरबीर सिंह ने बताया कि सरकार की डेढ़ महीने में टोल स्थानांतरित करने की योजना है। सूबे में स्टेट हाईवे पर कुल 24 टोल थे, जिसमें से आठ टोल का खर्चा निकालने के बाद सरकार ने बंद कर दिया है। बाकी बचे 16 टोल, जिनका खर्च पूरा होने वाला है, वे बंद हो जाएंगे और जो बचे हैं, उन्हें बाहरी सड़कों पर स्थानांतरित किया जाएगा।
 
विभाग के मुताबिक  हरियाणा की अंदरूनी सड़कों पर टोल होने के कारण जाम की समस्या रहती है। इनके हटने से सबसे पहले जाम से राहत मिलेगी। राज्य में आने वाले वाणिज्यिक वाहन कई सड़कें ऐसी हैं कि टोल दिए बिना बाहर के बाहर ही निकल जाते हैं। ऐसे में वाणिज्यिक वाहनों से टोल वसूलने में आसानी रहेगी। वर्तमान में टोल बैरियर से हरियाणा को हर साल लगभग 50 करोड़ का राजस्व मिल रहा है। इन्हें स्थानांतरित करने के बाद यह राजस्व बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


50 स्टेट हाईवे की होगी फोरलेनिंग राष्ट्रीय राज्यमार्गों केसाथ 50 आंतरिक स्टेट हाईवे की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए सरकार इन्हें फोरलेन बनाने की तैयारी में है। उद्देश्य यह है कि स्वर्ण जयंती वर्ष में इन सड़कों पर स्वर्ण जयंती गेट लगाए जाएं, जिससे दूसरे राज्यों से आने वालों को हरियाणा में घुसते ही बेहतर सड़कों का एहसास हो, लेकिन एक नवंबर से पहले इस सपने को साकार करने के लिए क्या प्रयास होंगे, यह देखना होगा।

इस साल 5600 किमी रोड बन कर होगी तैयार हरियाणा में कुल 26000 किलोमीटर रोड स्टेट हाईवे के तहत आती है। जिसमें से 4700 किलोमीटर बनकर तैयार हो चुकी है। 5600 किलोमीटर पर इस साल तक काम पूरा हो जाएगा। इन सड़कों को रिपेयर करने के अलावा किसी नई सड़क का कोई प्रस्ताव इसलिए नहीं रखा गया है कि जल्दी यह काम पूरा हो।

राव नरबीर सिंह, लोक निर्माण विभाग मंत्री हरियाणा ने बताया कि स्टेट हाईवे के टोल स्थानांतरित करने के लिए फाइल आगे बढ़ा दी गई है। अनुमति मिलते ही डेढ़ माह में टोल स्थानांतरित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें