फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ पुलिस की पीसीआर विभाग के कमरे खस्ताहाल में

Sat, 11 Jun 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस पीसीआर
विज्ञापन
सेक्टर-26 पुलिस लाइन स्थित पीसीआर विभाग के कमरे खस्ताहाल में हैं। कमरे की छत से गिरा मलबा उसी कमरे के कोने में रखा है। वहीं जिस कमरे में बड़े अधिकारी बैठते हैं, वह कमरे दुरुस्त हैं। विभाग के एक कमरे की छत की हालत ज्यादा खराब है। छत से सीमेंट नीचे गिर रहा है। इस कारण छत में लगे सरिये भी दिखने लगे हैं।
विज्ञापन


इस कमरे में रिजर्व फोर्स के कर्मचारी को ठहराया जाता है। कमरे की हालत को देखकर वे यहां रुकने से डरते हैं। उनका कहना है कि छत की हालत देखकर यही लगता है कि पता नहीं कब यह नीचे आ जाए और हम सोते ही रह जाएं। 

यहां तैनात पुलिस अधिकारी बताते हैं कि इन कमरों में पीसीआर विभाग का स्टोर रूम था। विभाग का सारा रिकार्ड यहीं पर रखा जाता था। जब छत से सीमेंट गिरने लगा तो रिकार्ड रूम बगल के कमरे में शिफ्ट कर दिया गया। अब वहां भी छत से सीमेंट जमीन पर आने लगा है। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन कमरों की रिपेयर के लिए कई बार आला अधिकारियों को लिखा जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। करीब सात आठ महीने पहले ही विभाग को बताया गया था पर कुछ नहीं हुआ। शायद अधिकारी किसी घटना के होने का इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें