फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपडेट नहीं हो रहीं है इंजीनियरिंग व बिजली विभाग की वेबसाइट, इंडियन सिटीजंस फोरम ने प्रशासक को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन के कई प्रमुख विभागों की वेबसाइट अपडेट नहीं है। इसको लेकर इंडियन सिटीजंस फोरम के प्रधान एसके नैय्यर, सचिव नरेंद्र शर्मा व अन्य सदस्यों ने प्रशासक वीपी सिंह बदनौर, चीफ इंजीनियर और बिजली विभाग के एसई को पत्र लिखकर वेबसाइट को अपडेट कराने की मांग की है। उनका कहना है स्मार्ट सिटी होने के बावजूद शहर के प्रमुख विभागों की वेबसाइट ही अपडेट नहीं है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

अपने पत्र में इंडियन सिटीजंस फोरम के सदस्यों ने लिखा है कि बिजली विभाग की वेबसाइट अपडेट न होने से लोगों को जेईआरसी के नियम, बिजली कनेक्शनों के नए फार्म, सिक्योरिटी जमा करवाने की दरें, उपभोक्ताओं को उचित शिकायत निवारण नियम, नागरिकों के लिए शासन-पत्र आदि के लिए परेशान होना पड़ रहा है। वहीं, कोरोना काल में लोगों को घरों में रहने के निर्देश दिए जा रहे हैं लेकिन इस लापरवाही के कारण लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए भी सरकारी विभागों के दफ्तर के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। फोरम के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने बिजली विभाग के एसई दफ्तर में संपर्क भी किया लेकिन उनकी तरफ से कोई उचित उत्तर नहीं दिया गया। गौरतलब है कि बिजली विभाग की तरह ही इंजीनियरिंग विभाग की वेबसाइट भी अपडेट नहीं है। वेबसाइट पर अधिकारियों की जो सूची डाली गई है, वह काफी पुरानी है। इसकी वजह से लोगों में असमंजस में पड़ जाते हैं। लोगों का कहना है कि इंजीनियरिंग विभाग से संबंधित छोटी जानकारी प्राप्त करने के लिए भी विभाग के दफ्तर के चक्कर काटने पड़ते हैं, इसलिए दोनों विभागों के वेबसाइट को अपडेट जल्द से जल्द किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें