फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ओपीएस और नियमितिकरण के लिए आज दिल्ली में हुंकार भरेंगे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रैली की सभी तैयारियां पूरी, कई राज्यों के कर्मचारी दिल्ली पहुंचे
विज्ञापन

आयोजकों का दावा, हरियाणा से भी हजारों कर्मचारी करेंगे शिरकत
चंडीगढ़। पुरानी पेंशन बहाली व ठेका कर्मियों की पक्की नौकरी की मांग को लेकर केंद्र एवं राज्य कर्मचारी तीन नवंबर को रामलीला मैदान नई दिल्ली में हुंकार भरेंगे। काफी समय से लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी सरकारी नीतियों के खिलाफ चेतावनी रैली करेंगे। ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट एम्पलाइज फेडरेशन के अध्यक्ष सुभाष लांबा ने बताया कि रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

लांबा ने दावा किया कि रैली में जम्मू-कश्मीर में कन्याकुमारी तक सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से भारी संख्या में कर्मचारी शामिल होंगे। नोर्थ ईस्ट और दक्षिण भारत के राज्यों के बड़ी तादाद में कर्मचारी वीरवार देर रात तक दिल्ली पहुंच गए हैं। इस रैली में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली आदि राज्यों से हजारों कर्मचारी भाग लेंगे।
विज्ञापन


ये हैं मांगें
पीएफआरडीए कानून को वापस लो। पुरानी पेंशन लागू करो।
सभी प्रकार के ठेका, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को पक्का करो।
केंद्र एवं राज्य सरकार के विभागों में सभी रिक्त पदों को पक्की भर्ती से भरा जाए।
सरकारी विभागों को सिकोड़ना बंद करो। पीएसयू के निजीकरण को बंद करो।
सभी ट्रेड यूनियन एवं जनतांत्रिक अधिकारों को सुनिश्चित किया जाए।
आठवें वेतन आयोग का गठन करो और 18 महीने के रोके गए डीए/डीआर का भुगतान करो।
अनुकंपा रोजगार स्कीम के तहत मिलने वाले रोजगार में लगाई सभी शर्तों को हटाया जाए।
पेंशनर्स की 65, 70, 75 व 80 साल की उम्र में बेसिक पेंशन में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें