फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई मुश्किल में अमृतपाल सिंह: खडूर साहिब के सांसद के चुनाव को हाईकोर्ट में चुनौती, जानकारियां छिपाने का आरोप

Mon, 22 Jul 2024 12:47 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल इस समय डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। उन्होंने जेल से ही लोकसभा चुनाव लड़ा था और पंजाब में सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। 
विज्ञापन
सांसद अमृतपाल सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह के चुनाव को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। ये याचिका अमृतपाल के खिलाफ आजाद चुनाव लडे़ विक्रमजीत सिंह ने दाखिल की है। 

विज्ञापन


विक्रमजीत सिंह ने याचिका में आरोप लगाए हैं कि खडूर साहिब सीट से लड़ने अमृतपाल सिंह ने अपने नामांकन पत्र में कई अहम जानकारियां छिपाई हैं। उन्होंने अपने चुनाव पर आए खर्च का भी पूरा ब्योरा नहीं दिया है। चुनाव के दौरान उनके समर्थन में रोजाना कई मीटिंगें होती थी और वाहनों और चुनावी मैटिरियल का इस्तेमाल होता था, इसका भी कोई ब्योरा नहीं दिया गया है। जो खर्च हुआ, वह कहां से किया गया ये बताया नहीं गया। 

याचिका में कहा गया है कि अमृतपाल को मिली फंडिंग के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई। उनके चुनाव प्रचार में धार्मिक स्थलों का भी प्रचार में इस्तेमाल किया गया। बिना इजाजत लिए सोशल मीडिया पर उनकी प्रमोशन की गई है। ऐसे कई आरोप लगा उनके चुनाव को रद्द करने की हाई कोर्ट से मांग की गई है, जिस पर हाईकोर्ट जल्द ही सुनवाई कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें