फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागो वोटर: पंजाब में इस बार 70 पार का लक्ष्य पूरा करने के लिए मतदाताओं को भेजा जाएगा चुनाव निमंत्रण

Wed, 01 May 2024 12:44 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार में वोटरों की अधिक से अधिक भागीदारी यकीनी बनाने के लिए सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों की तरफ से वोटरों को चुनाव निमंत्रण दिया जाएगा, जिसमें वोटरों को 1 जून 2024 को अपनी वोट के अधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई है। यह कार्ड बीएलओ की तरफ से घर-घर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
मतदाता निमंत्रण पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने एक नई पहल की है। लोकसभा चुनाव-2024 में प्रदेश की वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए इस बार 70 पार का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने एक नया कदम उठाया है। 
विज्ञापन


मतदाताओं को उनके मत के प्रयोग की अहमियत बताने और उन्हें इस लोकतंत्र का एक खास हिस्सा महसूस कराने की पहल की जा रही है। इस नई पहल के तहत मुख्य निर्वाचन कार्यालय की ओर से प्रदेश भर के मतदाताओं को, रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन, संगठन, एनजीओ और अन्य समूह के प्रमुखों को वोट डालने के लिए चुनाव निमंत्रण भेजा जाएगा। सिबिन सी ने बताया इस बार पंजाब के सभी डिप्टी कमिश्नरों की तरफ से बीएलओ (बूथ स्तरीय अधिकारी) के माध्यम से वोटरों को घर-घर चुनाव निमंत्रण कार्ड भेजे जाएंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार में वोटरों की अधिक से अधिक भागीदारी यकीनी बनाने के लिए सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों की तरफ से वोटरों को चुनाव निमंत्रण दिया जाएगा, जिसमें वोटरों को 1 जून 2024 को अपनी वोट के अधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई है। यह कार्ड बीएलओ की तरफ से घर-घर दिए जाएंगे। राज्य के हर जिले में बड़े स्तर पर पहले ही स्वीप (सिस्टेमैटिक वोटर्स एजुकेशन और इलेक्टोरल पार्टीसिपेशन) गतिविधियों के अंतर्गत चुनाव जागरूकता संबंधित विशेष मुहिम चलाई जा रही है और इस पहल का मकसद भी इस बार 70 पार के लक्ष्य को हासिल करना और वोटिंग प्रक्रिया के दौरान वोटरों के समूचे तजुर्बे को आनंददायक और संतोषजनक बनाना है।
विज्ञापन


क्यूआर कोड स्कैन मिलेगी पोलिंग बूथ की जानकारी
सिबिन सी ने बताया कार्ड में एक क्यूआर कोड भी दिया गया है, जिसको स्कैन करके वोटर अपने पोलिंग बूथ संबंधी भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। वोटिंग वाले दिन हर बूथ पर वोटरों की सुविधा के लिए उचित प्रबंध किए जा रहे हैं। इसमें पीने वाला पानी, वेटिंग एरिया, पुरुषों और महिलाओं के लिए साफ़-सुथरे शौचालय और शेड आदि शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वोटरों से अपील की है कि वह बढ़-चढ़ कर लोक सभा मतदान-2024 में हिस्सा लें और अपनी वोट का सही इस्तेमाल करके लोकतंत्र को और मजबूत बनाने में अपना योगदान डालें।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें