फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विधानसभा चुनाव: निर्वाचन आयोग ने दिए चुनाव आचार संहिता हटाने के आदेश, आठ जनवरी को किया गया था लागू

Sat, 12 Mar 2022 12:12 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब राज्य में विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर 8 जनवरी को चुनाव की आचार संहिता लागू की गई थी।
 
विज्ञापन
भारतीय निर्वाचन आयोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत निर्वाचन आयोग ने शनिवार को एक पत्र जारी कर पंजाब में मानक चुनाव आचार संहिता को तत्काल हटाने का आदेश दिया। पंजाब राज्य में विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर 8 जनवरी को चुनाव की आचार संहिता लागू की गई थी।

विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब डॉ.  करुणा राजू ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में पंजाब सरकार के मुख्य सचिव और मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र जारी किया है। इस पत्र में भारत निर्वाचन आयोग ने लिखा है कि अब पंजाब में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इस कारण राज्य से आदर्श चुनाव आचार संहिता को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें