फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर चुनाव आयोग के निर्देश

Sun, 10 Aug 2014 04:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र पटियाला व तलवंडी साबो में हो रहे उप चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने स्वतंत्रता दिवस मनाने व संबंधित कार्यक्रमों में राजनेताओं की शामूलियत संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) वीके सिंह ने शनिवार को बताया कि इस संबंधी सभी राजनीतिक दलों को एडवाइजरी जारी कर दी गई है।

उनसे कहा गया है कि चुनाव आयोग को स्वतंत्रता दिवस संबंधी कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री व मंत्रियों के शामिल होने पर कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि यह समारोह राजनीतिक प्लेटफॉर्म न बन जाएं।

उनके भाषण राजनीतिक लाभ लेने वाली शब्दावली की बजाय, देश के स्वतंत्रता संघर्ष में योगदान डालने वाले शहीदों की कुर्बानियों से संबंधित बातों पर आधारित होने चाहिएं।
विज्ञापन


वीके सिंह ने आगे बताया कि चुनाव आयोग ने विभिन्न राजनीतिक पार्टियों व गठबंधनों को निर्देश दिए हैं कि चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार अपने क्षेत्र या पैतृक जिले में स्वतंत्रता दिवस संबंधी किसी भी समारोह की अध्यक्षता न करें।

चुनाव आयोग ने यह भी निर्णय लिया है कि राज्य स्तरीय सम्मान समारोह व स्वतंत्रता सेनानियों को ताम्र-पत्र देने संबंधी समारोह व इस प्रकार के ही अन्य वितरण कार्यक्रम प्रचलित नियमों के अनुसार किए जाएं। इन नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए जिला चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें