फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालगिरह पर कॉकटेल पार्टी देकर फंसे सैफ-करीना

Sun, 19 Oct 2014 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी में प्रशासन की मंजूरी के बिना फिल्म अभिनेता सैफ अली खान को कॉकटेल पार्टी करना महंगा पड़ सकता है। करीना कपूर की शादी की दूसरी वर्षगांठ मनाने के लिए पार्टी आयोजित करने पर चुनाव आयोग ने शनिवार को सैफ अली खान को नोटिस जारी जवाब मांगा है।
विज्ञापन


आरोप है कि कॉकटेल पार्टी के साथ-साथ लाउड स्पीकर का प्रयोग किया गया, लेकिन इसकी प्रशासन से मंजूरी नहीं ली गई। जनरल आब्जर्वर अजय शंकर पांडेय के निर्देश पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और उनके अभिनेता पुत्र सैफ अली खान को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

21 अक्तूबर तक पेश होकर जबाव देने के आदेश

नोटिस में दोनों को निजी तौर पर एवं अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से 21 अक्तूबर की शाम 3 बजे तक पटौदी के रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष जवाब देने के लिए कहा गया है।

इसके साथ ही चेतावनी दी गई है कि ऐसा नहीं होने पर उनके खिलाफ जनप्रतिनिधि अधिनियम 1951 के तहत एकतरफा कार्रवाई की जाएगी। चुनाव आयोग के अलावा पटौदी के एसडीएम की तरफ  से भी शर्मिला टैगोर और सैफ अली खान को नोटिस भेजा गया है।

चुनाव आयोग के अनुसार प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत आचार संहिता लगी हुई है, जो कि 22 अक्तूबर तक प्रभावी रहेगी। चुनाव आयोग को जानकारी मिली थी कि शर्मिला टैगोर और सैफ अली खान ने 16 अक्तूबर की रात पटौदी पैलेस में जमकर आतिशबाजी की और डीजे व लाउड स्पीकर का इस्तेमाल किया। इसके अलावा पटौदी पैलेस में कॉकटेल पार्टी आयोजित हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें