फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों के लालच में दांतों का डॉक्टर बन गया नशा तस्कर, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला अपराध प्रकोष्ठ ने जालंधर से हेरोइन सप्लाई करने चंडीगढ़ आए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिनेश कुमार उर्फ बंटी (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी की पढ़ाई की है, लेकिन पैसों के लालच में वह नशा तस्कर बन गया। आरोपी जालंधर से हेरोइन लेकर आता था और चंडीगढ़ और आसपास के इलाके में बेचता था। जिला अपराध प्रकोष्ठ के प्रभारी नरेंद्र पटियाल के नेतृृत्व में पुलिस टीम मंगलवार को रामदरबार रोड पर थ्रीबीआरडी के पास नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान सामने से एक युवक पैदल आता दिखा लेकिन पुलिस को देखकर वह मुड़ गया और तेज कदमों से चलने लगा। टीम ने संदेह के आधार पर रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 52.1 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-31 थाने में केस दर्ज किया गया है।
तीन महीने में 45 केस दर्ज, 19 मामले एनडपीएस के
डीजीपी प्रवीर रंजन के निर्देश पर एक दिसंबर 2021 को जिला अपराध प्रकोष्ठ का गठन किया गया था। एसएसपी कुलदीप चहल के नेतृत्व में जिला अपराध प्रकोष्ठ के निरीक्षक नरेंद्र पटियाल को प्रभारी बनाया गया। जिला अपराध प्रकोष्ठ अभी तक कुल 45 केस दर्ज कर चुकी है। इनमें 19 मामले एनडपीएस एक्ट हैं। पुलिस ने इन मामलों में गैंगस्टरों के गुर्गों, जुआरियों और कई नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। तीन महीने में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में नशा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें