फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: सीमा सुरक्षा बल ने बीपीओ टाहलीवाला में बरामद किया ड्रोन और हेरोइन , बिजली के तार में उलझ कर गिरा

Mon, 06 May 2024 12:52 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

बीएसएफ व पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान एक ड्रोन (डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके) बरामद हुआ जोकि पूरी तरह टूटा हुआ थी। ड्रोन क्वाडकॉप्टर है और पीले रंग की टेप से लिपटा एक पैकेट ड्रोन गिरने वाली जगह से लगभग 40 मीटर दूर बरामद किया गया। पैकेट का कुल वजन 2.7 किलोग्राम पाया गया।
विज्ञापन
बरामद ड्रोन और हेरोइन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फाजिल्का की 52 बटालियन बीएसएफ ने बीओपी टाहलीवाला के एरिया में 5-6 मई की रात को एक ड्रोन की हलचल देखी। जिसके बाद सीमा पर सुचेत बीएसएफ जवानों ने ड्रोन पर फायर करने का प्रयास किया। लेकिन ड्रोन की ऊंचाई कम होने के चलते वह बिजली के तारों से उलझकर गिर गया। बीएसएफ जवानों ने सदर पुलिस के साथ सर्च अभियान चलाया जिसमें उन्हें ड्रोन के साथ 2.580 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन


बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि 5-6 मई  की मध्य रात्रि को 52वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल, फाजिल्का के बीओपी टाहलीवाला के हिट नंबर 5 पर कांस्टेबल ने लगभग 11.50 बजे पाकिस्तान की तरफ से भारत आ रहे ड्रोन की आवाज सुनी। जैसे ही कांस्टेबल अपना हथियार उठाकर फायर करने वाला था तो ड्रोन बिजली के तार में उलझने के कारण नीचे गिर गया। 

52 बटालियन के कमांडेंट महेश्वर प्रसाद मौके पर पहुंचे और और फाजिल्का पुलिस के अधिकारियों को सूचना दी जिसके बाद बीएसएफ व पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान एक ड्रोन (डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके) बरामद हुआ जोकि पूरी तरह टूटा हुआ थी। ड्रोन क्वाडकॉप्टर है और पीले रंग की टेप से लिपटा एक पैकेट ड्रोन गिरने वाली जगह से लगभग 40 मीटर दूर बरामद किया गया। पैकेट का कुल वजन 2.7 किलोग्राम पाया गया। पैकेट पर रोशनी देने वाली पट्टियां चिपकी हुई पाई गईं। पैकेट खोलने पर अंदर 3 पैकेट मिले जिनका वजन 1.050 किलोग्राम, 1.040 किलोग्राम और 0.490 किलोग्राम था जिसका कुल वजन 2.580 किलोग्राम निकला। डिटेक्शन किट से पता लगाने पर यह संदिग्ध रूप से हेरोइन थी। पकड़े गए ड्रोन और हेरोइन को थाना सदर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही दिन पूर्व इस वाहिनी ने सीमा क्रॉस कर आ रहे पाकिस्तानी नागरिक को भी पकड़ा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें