फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरे में दूसरे दिन का तलाशी अभियान खत्म, गुफा में खुफिया रास्ता और तेजधार हथियार मिले

Sat, 09 Sep 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
Ram rahim
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा में दूसरे दिन का तलाशी अभियान खत्म हो गया। डेरे से शनिवार को गुफा में खुफिया रास्ता और तेजधार हथियार मिले।
विज्ञापन


डेरा सच्चा सौदा की तलाशी के दूसरे दिन शनिवार को राम रहीम की गुफा खंगाली जा रही है। इसमें एक गुप्त मार्ग मिला है, जो साध्वियों के आश्रम तक जाता है। वहीं इससे पहले गुफा में मिली बाबा की ड्रेस सील कर दी गई है। हनीप्रीत का बुटीक भी सील किया गया है।
  We found a window-like path leading from Dera Awas to Sadhvi Niwas. Team is investigating the same: Dy Dir of Haryana PR Dept Satish Mehra pic.twitter.com/EGfBXGzgSH — ANI (@ANI) September 9, 2017
विज्ञापन



न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, डेरा सच्चा सौदा की तलाशी के दूसरे दिन विस्फोटक पदार्थ बनाने की अवैध फैक्ट्री मिली, जिसे सील कर दिया गया। हरियाणा जनसंपर्क विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सतीश मेहरा का कहना है कि शनिवार सवेरे तलाशी शुरू की गई तो एक फैक्ट्री मिली, जिसमें विस्फोटक पदार्थ और पटाखे बरामद हुए। इन्हें कब्जे में ले लिया गया और इस फैक्ट्री को सील कर दिया गया।
  Illegal explosives factory inside #DeraSachaSauda premises sealed. Explosives&fire crackers seized:Dy Dir of Haryana PR Dept Satish Mehra — ANI (@ANI) September 9, 2017
विज्ञापन

पहले दिन 10 घंटे की तलाशी में सच्चा सौदा के खुले कई राज

Dera's Plastic Currency
कोर्ट कमिश्नर की निगरानी में शुक्रवार को 10 घंटे तक चले सर्च आपरेशन में डेरा सच्चा सौदा के कई राज सामने आए हैं। सुबह 8.30 बजे शुरू हुए तलाश अभियान में डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम की गुफा परिसर से दर्जनों हिरण, राष्ट्रीय पक्षी मोर और बाघ के दो शावक मिले हैं।

एक कमरे से दो नाबालिग और दो युवक मिले। एक कमरे से वॉकी-टॉकी सेट मिला है। एक कमरे से 12 हजार रुपये की नई करेंसी और सात हजार के पुराने नोट मिले हैं। बिना नंबर की एक ओबी वैन और बिना नंबर की लग्जरी गाड़ी मिली है।

मीडिया विंग के कमरों से कंप्यूटर, हार्ड डिस्क, डेरे की प्लास्टिक टोकन करेंसी मिली है। कुछ संदिग्ध चीजें मिलने के कारण दो कमरों को सील किया गया है। शाम 6.30 बजे सर्च आपरेशन को बंद कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें