डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम की ओर से पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में दायर दो याचिकाओं पर बुधवार को फैसला सुना दिया गया।
डेरा मुखी ने पंचकूला स्थित सीबीआई कोर्ट में अपने खिलाफ साध्वियों के यौन शोषण से जुड़े केस में गवाहियां बंद करने के आदेश को चुनौती दी थी, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया।
उधर, डेरा मुखी की दूसरी याचिका में एक साध्वी के हस्ताक्षरों के जांच की मांग की गई थी, पर हाईकोर्ट ने सीबीआई कोर्ट को इस पर गौर करने का आदेश देते हुए याचिका का निपटारा कर दिया।
इस तरह डेरा मुखी को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिल सकी। पंचकूला सीबीआई कोर्ट की ओर से साध्वियों के यौनशोषण मामले में गवाहियां बंद किए जाने को हाईकोर्ट ने सही करार देते हुए अब तक हुई कार्यवाही पर संतुष्टि जताई।