हिसार चर्च प्रकरण में हनुमान की मूर्ति को लेकर हिन्दू महासभा ने बेहद अहम फरमान लोगों को सुनाया है। हिन्दू महासभा के उपाध्यक्ष धर्मपाल सिवाच ने कहा है कि थाने में रखी हनुमान की प्रतिमा जहां से आई है उसे पूरे विधि-विधान के साथ उसी स्थान पर विराजित किया जाएगा। साथ ही कॉलोनी में हनुमान का मंदिर भी बनाया जाएगा।
अखिल भारत हिंदू महासभा के उपाध्यक्ष धर्मपाल सिवाच ने यह बात रेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता में कही। सिवाच ने कहा कि गांव कैमरी में पादरी सुभाष गांव के लोगों को बरगलाकर उनका धर्म परिवर्तन करवाना चाहता था। लेकिन कैमरी के लोगों ने सुभाष का भांडा फोड़ दिया।
अपनी पोल खुल जाने से पादरी ने ग्रामीणों पर झूठे मुकदमे दर्ज करवा दिए। सिवाच ने कहा कि बनाए गए झूठे मुकदमे हर हाल में खारिज करवाए जाएंगे और सुभाष पादरी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करवाया जाएगा।