फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बेकाबू डेंगू: सात साल का रिकॉर्ड टूटा, 10 हजार से अधिक मामले, सात जिले बने हॉटस्पॉट

Mon, 22 Nov 2021 09:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में डेंगू के मामले बेकाबू हैं। रोजाना करीब 150 मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश के सात जिले हॉटस्पॉट बने हैं। अब तक प्रदेश में डेंगू से चार लोगों की जान जा चुकी है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में बेकाबू डेंगू ने इस बार सात साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 2015 के बाद पहली बार डेंगू के केसों की संख्या 10 हजार पार पहुंच गई है। गंभीर बात ये है कि अभी भी केस थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रोजाना औसतन 150 नए केस मिल रहे हैं। सात जिले डेंगू के हॉटस्पॉट बने हैं। इनमें फतेहाबाद, पंचकूला, हिसार, सिरसा, सोनीपत, कैथल और अंबाला जिले शामिल हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश में अब तक 80814 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। रोजाना 500 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। मरीजों की बात करें तो अब तक प्रदेश में डेंगू से चार मरीजों की जान जा चुकी है। इनमें पंचकूला, फतेहाबाद, हिसार और नूंह में एक एक मरीज की मौत दर्ज की गई है। जबकि 348 मरीज अस्पतालों में दाखिल हैं। 

मलेरिया के आ चुके 54 केस
स्वास्थ्य विभाग की ओर से हरियाणा को मलेरिया मुक्त बनाने के दावे भी इस बार धरे के धरे रह गए। अब तक प्रदेश में मलेरिया के 54 केस आ चुके हैं। चिकनगुनिया के 12 और एक मरीज जापानी बुखार का मिला है। मलेरिया के सबसे अधिक केस मेवात में मिले हैं।

  • वर्ष      डेंगू केस
  • 2015   9921
  • 2016   2994  
  • 2017   4550
  • 2018   1936
  • 2019  1207
  • 2020   1377
  • 2021  10 हजार

बेमौसमी बारिश और समय पर फोगिंग नहीं होने से बढ़े केस

विज्ञापन

इस बार डेंगू के केस बढ़ने के पीछे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बेमौसमी बारिश को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। लेकिन एक कारण ये भी है कि विभाग की ओर से समय पर फोगिंग नहीं कराई गई, जिस कारण लगातार डेंगू के मच्छर पनपते रहे। विभाग की तैयारियों का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि करीब एक माह से 25 फोगिंग मशीनों की खरीद की प्रक्रिया की चल रही है।

यहां सबसे अधिक केस

  • जिला          केस 
  • फतेहाबाद    968
  • पंचकूला      843
  • हिसार         877
  • सिरसा        814
  • सोनीपत     759
  • कैथल        799
  • अंबाला      623

एक लाख से अधिक घरों को डेंगू के लारवा मिलने पर नोटिस दिए गए हैं। लगातार फोगिंग भी जारी है। बचाव को लेकर जागरूक भी किया गया है। लोगों को चाहिए कि वह अपने आस पास पानी जमा न होने दें। मच्छरों से बचाव के इंतजाम करें। -डॉ. उषा गुप्ता, निदेशक, स्वास्थ्य विभाग।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें