शहर के सैन्य क्षेत्र त्रिवेणी द्वार गेट पर बीती देर रात करीब एक बजे अज्ञात बाइक सवारों ने ग्रेनेड से हमला किया। मामले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिल्हाल पुलिस ने पूरे जिले में अलर्ट जारी किया है। एसएसपी पठानकोट सुरिंदर लांबा समेत पुलिस के सभी आला अधिकारी मौके पर हैं। सैन्य क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से सुराग निकालने की कोशिश की जा रही है।
देर रात मोटर साइकिल पर कुछ लोग सवार होकर आए और सेना के त्रिवेणी द्वार गेट पर ग्रेनेड फेंका। बाइक पर कितने लोग सवार थे, वह किधर से आए, किधर गए, इसके बारे में फिलहाल कोई सूचना नहीं है। सेना के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। उसी के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। सभी नाकों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरिंदर लांबा, एसएसपी, पठानकोट