मनीमाजरा के पास गांव किशनगढ़ स्थित एक होटल में युवती की लाश मिली है। कमरे में युवती की संदिग्ध हालत में मृत पड़ी हुई थी। जिसे देखकर होटल स्टाफ में सनसनी फैल गई और स्टाफ ने इस संबंध में तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती की लाश कब्जे में ली और पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
हत्या की आशंका
शुरुआती जांच में युवती की हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही युवती की मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। मामले में पुलिस जांच जारी है। पुलिस होटल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। होटल स्टाफ से भी पूछताछ की गई है।
जानकारी के अनुसार, युवती की उम्र 20 साल के करीब बताई जाती है। बड़माजरा निवासी 26 वर्षीय आशीष नामक व्यक्ति ने दो दिन पहले 203 नंबर कमरा बुक किया था। मृतक युवती की पहचान 19 वर्षीय अलीना नेपाली के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह युवती की लाश कमरे में देखी गई। जिसके बाद मौके पर सनसनी फैल गई और सूचना पुलिस को दी गई।